फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में बनेगा लोकशिल्प संग्रहालय

Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। अब अलग-अलग प्रदेशों के लोकशिल्पों की जानकारी के लिए आपको अलग-अलग नहीं भटकना पड़ेगा बल्कि एक ही छत के नीचे सभी लोकशिल्पों का परिचय मिल सकेगा। इसके लिए इलाहाबाद में जल्द ही ‘लोकशिल्प संग्रहालय’ बनाया जाएगा, जहां सांस्कृतिक केंद्र के अधीन आने वाले सभी सात राज्यों के प्रमुख लोकशिल्पों को संग्रहीत किया जाएगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक केंद्र की पहल के तहत लोकशिल्प संग्रहालय में उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश के विविधतापूर्ण लोकशिल्पों का संगम रहेगा। इसमें मृत्तिका शिल्प और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े अनेक हस्तशिल्पों के साथ ही हाथ से बने अनेक लोकशिल्प होंगे। अलग-अलग प्रदेशों की लोक कलाओं के संरक्षण के लिए कलावीथिकाओं का निर्माण किया जाएगा जिसमें संबंधित प्रदेश के चुनिंदा लोकशिल्प शामिल होंगे।
केंद्र निदेशक राजेश पुरोहित के मुताबिक केंद्र की ओर से प्राथमिकता के आधार पर गांव-गांव जाकर दर्शकों तक पहुंच बनाने और उनके बीच उनकी रुचि के कार्यक्रम प्रस्तुत करने सहित लोककलाओं की सभी विधियों के अभिलेखीकरण की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा। इसी तरह सभी राज्यों को वही दर्जा देने की कोशिश की जाएगी जैसा कि इलाहाबाद और स्थानीय कलाविधाओं के कलाकारों को हासिल है। वहीं सांस्कृतिक केंद्र की गतिविधियों पर एक डाक्यूमेंटरी भी तैयार कराई जाएगी जो उसकी योजनाओं और उपलब्धियों का आईना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें