फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजते रहे शिव महिमा के गीत, मोहक श्रृंगार

Mon, 11 Mar 2013 04:23 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर पूरा शहर शिवमय रहा। शिव मंदिरों में अनुष्ठान, अभिषेक, भजन संध्या की धूम रही। श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से रामबाग स्थित नवग्रह मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव का महारुद्राभिषेक किया गया। पुरोहित मुकेश पाठक के आचार्यत्व में अध्यक्ष कपिल मुनि करवरिया और महामंत्री आनंद सिंह ने सर्वमंगल की कामना से महारुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन


शिव के मोहक शृंगार के दर्शन को लोग जुटे, वहीं भजन संध्या में आकाशवाणी दूरदर्शन के कलाकारों ने समां बांधा। महाशक्ति ललिता देवी मंदिर समिति की ओर से पारदेश्वर महादेव का बहुरंगी फूलों से श्रृंगार किया गया जिसके दर्शन को तांता लगा। समिति अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा की देखरेख में नवग्रह मंदिर को भी फूलों से सजाया गया।

परिसर में भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने शिव की महिमा बखानी। बरगद घाट, मीरापुर स्थित शिव मंदिर में सदन लाल श्रीवास्तव की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर्वमंगल के लिए महारुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जप अनुष्ठान किया गया। हाटकेश्वर नाथ ट्रस्ट की ओर से जीरो रोड स्थित मंदिर में मनोहारी श्रृंगार के बाद पूरी रात महारुद्राभिषेक का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन


धीरज नागर, प्रमोद नागर, गोविंद राम झा, आशीष नागर, दीपक, दिवाकर आदि ने व्यवस्था संभाली। निंबार्क आश्रम, रामबाग, बैरहना में पूजन, अभिषेक, अनुष्ठान के बाद सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। इसी तरह चौक गंगादास स्थित प्राचीन गणेशन मंदिर, कटघर रोड, मुट्ठीगंज स्थित सिद्धपीठ भोलेगिरि मंदिर, रंजीत धर्मार्थ सेवाश्रम, भवनाथ भैरव मंदिर, कल्याणी देवी में शृंगार, आरती, महारुद्राभिषेक सहित अन्य अनुष्ठान हुए। वहीं जागृत भारत सेवा संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें