फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजेज कॉलोनी को लेकर एडीए ने दिया नोटिस

Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। स्टेनली रोड पर सीएमओ दफ्तर के सामने चल रहे निर्माण को लेकर एडीए ने नोटिस जारी किया है। निर्माण जजेज कॉलोनी में चल रहा है। कॉलोनी का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। एडीए से नोटिस मिलने के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया है लेकिन इसे लेकर शुक्रवार को दिनभर एडीए, पीडब्ल्यूडी और हाईकोर्ट प्रशासन में हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की स्टेनली रोड पर जजेज कॉलोनी में फ्लैटों का निर्माण करा रहा है। जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र को उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) के रूप में चिह्नित किया है। एचएफल और उससे पांच सौ मीटर दूर तक किसी भी तरह के निर्माण पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। एडीए की ओर से भी एचएफएल प्लस पांच सौ मीटर तक किसी भी तरह के निर्माण पर रोक है। इसके दायरे में एडीए कोई नक्शा भी स्वीकृत नहीं कर रहा है। ऐसे में एडीए ने जजेज कॉलोनी में हो रहे निर्माण को नोटिस जारी कर दिया। संयुक्त सचिव गुडाकेश शर्मा की ओर से निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी को सात एवं 12 फरवरी को जारी किया गया। नोटिस में कार्य बंद करने को कहा गया है। धारा 28क के तहत भेजे गए नोटिस में निर्माण कार्य सील करने का भी प्रावधान है। संयुक्त सचिव के बयान से उलट उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि निर्माण से संबंधित किसी तरह का नोटिस जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें