फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं आज से

Fri, 01 Mar 2013 12:04 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के 369 परीक्षा केन्द्रों पर शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। इलाहाबाद क्षेत्रीय केन्द्र के अंतर्गत आने वाले 2033 विद्यालयों में से 1822 विद्यालयों के लगभग चार लाख परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन


10 वीं की परीक्षा में पंजीकृत कुल 217088 परीक्षार्थियों में से 57785 बोर्ड परीक्षा में और 159301 घरेलू परीक्षा में भाग ले रहे हैं जबकि 12 वीं की परीक्षा में कुल 182212 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इस प्रकार बोर्ड परीक्षा देने वाले 2.40 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। पहले दिन एक मार्च को बोर्ड की ओर से 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक सचिव रणवीर सिंह के अनुसार इस वर्ष 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में घरेलू परीक्षा की अपेक्षा परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई है। 2012 में 10 वीं बोर्ड परीक्षा देने वालों की संख्या 79771 थी जबकि 2013 में यह संख्या 57785 हो गई। कुल परीक्षार्थियों की संख्या में 24159 की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद में 12 केन्द्रों पर परीक्षा
सीबीएसई की ओर से इलाहाबाद में कुल 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। शहर के पुराने केन्द्रीय विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। केन्द्रीय विद्यालय न्यूकैंट, केन्द्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट, केन्द्रीय विद्यालय बमरौली, केन्द्रीय विद्यालय मनौरी, केन्द्रीय विद्यालय नैनी, केन्द्रीय विद्यालय फूलपुर, आर्मी स्कूल, जगत तारन गोल्डेन जुबली, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, टैगोर पब्लिक स्कूल, बेथनी कान्वेंट, वाईएमसीए स्कूल एवं कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। सीबीएसई ने परीक्षा में 10 से 10.15 बजे के बीच का समय उत्तर पुस्तिका के कॉलम भरने के लिए तय किया है जबकि 10.15 से 10.30 का समय प्रश्नपत्र का वितरण एवं उसको पढ़ने के लिए तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें