फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानंद हत्याकांड में मुख्तार की जमानत खारिज

Wed, 27 Feb 2013 12:10 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने विधायक मुख्तार अंसारी की जमानत खारिज कर दी है। मुख्तार के सहयोगी संजीव माहेश्वरी की जमानत भी इसके साथ ही खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन


दोनों के जमानत प्रार्थनापत्र पर न्यायमूर्ति धरणीधर झा ने सुनवाई की। याचियों की ओर से जमानत प्रार्थनापत्र पर बल न दिए जाने के कारण अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि कृष्णानंद राय की 25 नवंबर 2005 को गाजीपुर के भावरकोल थानाक्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। सुनियोजित तरीके से उनके काफिले पर अत्याधुनिक हथियारों से गोलियां बरसाई गई।
विज्ञापन


मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। मुख्तार अंसारी सहित 11 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें मुन्ना बजरंगी गैंग के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें