फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर टीईटी अभ्यर्थियों की खुली किस्मत!

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जूनियर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास अभ्यर्थियों की किस्मत खुलने वाली है। प्रदेश सरकार जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त 28 हजार पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। आवेदन जूनियर टीईटी सफल अभ्यर्थी ही कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद ने भर्ती का खाका तैयार कर शासन को भेज दिया है। भर्ती विज्ञापन इसी महीने जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जूनियर टीईटी पास दो लाख नौ हजार अभ्यर्थी दो साल से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। प्राइमरी स्कूलों में भर्ती को लेकर आए दिन नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं लेकिन दो साल पहले जूनियर टीईटी पास अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए कोई चर्चा तक नहीं थी। बेसिक शिक्षा विभाग के शासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर जूनियर टीईटी की भर्ती का प्रस्ताव तैयार हो गया है।
इस मामले में कई चरणों में बेसिक शिक्षा परिषद और शासन के बीच बैठकें हुईं। प्रारूप फाइनल होने के बाद राज्य सरकार ने जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त 28 हजार पदों पर भर्ती के लिए खाका तैयार करने का निर्देश जारी कर दिया। अकेले इलाहाबाद में ही जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के एक हजार पद खाली पड़े हैं। जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक की भर्ती भी प्राइमरी की तरह ही हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और बीएड की मेरिट के आधार पर की जाएगी लेकिन आवेदन वही कर सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2011 की जूनियर टीईटी उत्तीर्ण की है। प्रक्रिया से जुड़े एक जिम्मेदार अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भर्ती का पूरा खाका तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है शासन की हरी झंडी मिलते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें