फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने भी कसी ली कमर

Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ नगर। मौनी अमावस्या पर उमड़ने वाली करोड़ों स्नानार्थियों की भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी महाकुंभ मेजर डॉ.बीपी सिंह ने बताया कि इमरजेंसी टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी एंबुलेंस और चार वाटर एंबुलेंस पर भी चिकित्सा स्टॉफ की तैनाती सुबह से रहेगी। इसके अलावा सभी जोनल हॉस्पिटल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं पहुंचा दी गई हैं। कुंभ मेले में तकरीबन सौ एंबुलेंस सक्रिय हैं। उन्हें भी वायरलेस से जोड़ दिया गया है। भीड़ के साथ ही मेले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को 12 जोनल अस्पताल और सेंट्रल हॉस्पिटल में दस हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। 38 मरीजों को भतीो किया गया जबकि पांच को जिला चिकित्सालय भेजा गया। शुक्रवार को मेले में में कुल मरीजों की संख्या भी दो लाख से ज्यादा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें