फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के समर्थन में उतरे छात्रसंघ अध्यक्ष

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव कुलपति के पक्ष में खुलकर उतर आए हैं। मंगलवार को विवि में जहां छेड़खानी मामले में कुलपति के इस्तीफे तथा इमरान अंसारी का निष्कासन वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा था, वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष ने कुलपति के समर्थन में जुलूस निकाला और एफआईआर को झूठा करार दिया। अध्यक्ष ने न सिर्फ विवि में प्रदर्शन किया बल्कि कर्नलगंज थाने भी पहुंच गए और एफआईआर को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके उलट छात्रों के एक वर्ग ने कुलपति के खिलाफ जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया। छात्रों ने कहा कि कुलपति ने अरबी फारसी विभाग के छात्रों के साथ आंदोलन के दौरान जिस तरह का व्यवहार किया, वह शर्मनाक है। छात्रों का प्रदर्शन जारी था, उसी वक्त छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने कुलपति के समर्थन में जुलूस निकालकर सभी को चौंका दिया। दिनेश ने कहा कि मुकदमा झूठा है और इससे विवि की गरिमा को आघात पहुंचा है। छात्रनेता अभिषेक सिंह सोनू ने दिनेश के व्यवहार पर आश्चर्य जताया है। उनका कहना है कि छात्रसंघ अध्यक्ष छात्रों की जगह प्रशासन के साथ खड़े हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर 25 जनवरी तक निष्कासन वापस न लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें