फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादशी पर बल्लभ संतों ने लगाई डुबकी

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)। पुत्रदा एकादशी पर मंगलवार को बल्लभ संप्रदाय के संतों ने षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी बल्लभ राय के नेतृत्व में गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालु पूरे रास्ते कीर्तन भजन करते हुए चले। आचार्य चेतन शास्त्री और तीर्थ पुरोहित जवाहर ने उन्हें पूजन करवाया। बाद में षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी बल्लभ ने एकादशी का महात्म्य बताया। जगद्गुरु श्रीमद्विष्णुस्वामी बल्लभाचार्य नगर से निकली शोभायात्रा में हरेन भाई, जितेश भाई, जगदीश शास्त्री, दीपक दलाल, अरविंद भाई, नीरज व्यास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

बल्लभाचार्य नगर में मंगलवार को विष्णुस्वामी संप्रदाय के आचार्य बनने के प्रसंग का मंचन किया गया। इसके तहत मंच पर राजाकृष्णदेव राय की ओर से बल्लभाचार्य का स्वर्णमुद्राओं से अभिषेक और विष्णुस्वामी संप्रदाय के आचार्य विल्बमंगलाचार्य की ओर से महाप्रभु बल्लभाचार्य को विष्णुस्वामी संप्रदाय का आचार्य घोषित किए जाने का प्रसंग शामिल था। वृंदावन के पंडित जगदीश शास्त्री के निर्देशन में कलाकारों ने प्रभावपूर्ण अभिनय किया।
विशेष रथ से तिरुमति देवस्थान का भगवान तिरुपति बालाजी की प्रतिमा का मॉडल बुधवार को कुंभ क्षेत्र लाया जाएगा। संयोजक राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक नागवासुकि रोड, सेक्टर नंबर छह में रामचंद्रा रेड्डी के मुताबिक 26 जनवरी से उनका पूजन अर्चन किया जा सकेगा। महाकुंभ क्षेत्र के बाद इस प्रतिमा को नैनी में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें