फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी शान से निकली आनंद की पेशवाई

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पूरी भव्यता के साथ तपोनिधि आनंद अखाड़ा भी रविवार को संगम की रेती स्थित छावनी में पहुंचा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आराध्य के पूजन के बाद अखाड़े की पेशवाई निकली तो पूरे रास्ते हर-हर महादेव का जयघोष होता रहा। नागा संन्यासियों की टोली के साथ चांदी की पालकी पर चले आराध्य सूर्यदेव की पालकी के पीछे-पीछे अखाड़े के संतों महात्माओं ने छावनी तक का सफर पूरा किया। इसी के साथ सभी संन्यासी अखाड़े संगम की रेती पर पहुंचे।
विज्ञापन

आश्रम से शुरुआत के बाद पेशवाई बाघंबरी गद्दी, लेबर चौराहा, मटियारा रोड, अलोपीबाग, गल्लामंडी, दारागंज, मोरी गेट होते हुए संगम स्थित छावनी पहुंची। घोड़े पर डंका बजाते हुए नागा संन्यासी चले। उनके पीछे सिर पर रखी थाल में कमंडल में ब्रह्मजल के साथ भाले सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश को लेकर भी नागा संन्यासी चले। इस बीच उन्होंने अपने करतबों से सभी को मुग्ध और चकित किया। दो दर्जन से ज्यादा बैंडबाजों से बज रहे गंगा गीतों, भजनों तथा मगंलध्वनि पर श्रद्धालुओं ने भी जमकर नृत्य किया।
अलग-अलग तरह की आधा दर्जन ध्वजाओं के बाद सुसज्जित हाथी, ऊंट, दर्जन भर से ज्यादा घोड़ों पर भी नागा संन्यासियों की टोली चली। फूलों से सजी चांदी की चौकी पर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गहनानंद गिरि, महामंडलेश्वर सुरेंद्र गिरि, महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरि, महामंडलेश्वर सोमेश्वर चैतन्य के अतिरिक्त निरंजनी के सचिव महंत नरेंद्र गिरि सहित कई अन्य महंत भी रहे। पेशवाई में अध्यक्ष महंत सागरानंद सरस्वती, सचिव महंत शंकरानंद सरस्वती, महंत गणेशानंद सरस्वती, महंत अशोक संतोष गिरि के साथ बड़ी संख्या में अन्य महंतों, श्रद्धालुओं ने भी मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

0 पेशवाई में दो महिला महामंडलेश्वर भी
पेशवाई में दो महिला महामंडलेश्वरों साध्वी वैष्णवी और साध्वी माता शांति गिरि भी शामिल थीं। फूलों से सजे रथ पर उनके साथ श्रद्धालुओं की टोली भी जयकारे लगाते हुए चली।
0 ‘पुकार’ में एक लाख ग्यारह हजार की भेंट
कुंभ क्षेत्र की छावनी पहुंचने पर रमता पंचों की ओर से पूजा स्थल पर आराध्य सूर्यदेव को स्थापित करने के बाद पुकार की परंपरा पूरी की गई। इसके तहत आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गहनानंद गिरि ने एक लाख 11 हजार रुपये, महामंडलेश्वर सोमेश्वर चैतन्य ने एक लाख रुपये सहित अन्य महामंडलेश्वरों ने भी देवस्थान पर भेंट चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें