फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में लें नया गैस कनेक्शन, मिलेगी सब्सिडी

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। नए साल में तेल कंपनियों ने ग्राहकों को नए कनेक्शन का तोहफा दिया है। अब ग्राहक नया कनेक्शन ले सकते हैं। इस पर ग्राहकों को सब्सिडी वाले सिलेंडर भी दिए जाएंगे। तेल कंपनियों ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। कंपनियों के इस फैसले से पिछले साढ़े तीन महीने से कनेक्शन के लिए परेशान लोगों को राहत मिलेगी। परेशानी उन लोगों की भी दूर होगी जो सब्सिडी के सिलेंडरों की संख्या सीमित होने के बाद सिलेंडरों के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।
विज्ञापन

आईओसी सूत्रों के मुताबिक देशभर से लाखों की संख्या में आवेदन होने पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने नए कनेक्शन जारी करने की मंजूरी दी है। इसमें कंपनी के नियमों के अनुसार सब्सिडी वाले सिलेंडर भी देने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था तत्काल लागू कर दी गई है। हालांकि, वितरकों को इसकी व्यवस्थाएं करने में चार-पांच दिन लग सकते हैं।
अब मार्च तक छूट के एक या दो सिलेंडर
कंपनियों के नियमों के अनुसार सितंबर से मार्च के बीच सब्सिडी के तीन सिलेंडर मिलने थे। यह व्यवस्था पुराने कनेक्शधारकों के लिए है। अफसरों के मुताबिक जनवरी में नया कनेक्शन लेने पर सब्सिडी के एक या दो सिलेंडर ही मिलेंगे। सिलेंडरों की यह संख्या तेल कंपनियों के प्रो-डाटा पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

0
किसी भी कंपनी का है कनेक्शन तो अपात्र
पेट्रोलियम मंत्रालय ने नए कनेक्शन जारी करने में कई प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। मंत्रालय को आशंका है कि पहले से दूसरी कंपनी का कनेक्शन होने के बाद भी छूट वाले सिलेंडर की लालच में लोग नया आवेदन कर सकते हैं। आईओसी इलाहाबाद क्षेत्र के चीफ एरिया मैनेजर जेपी शर्मा ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को भेजे आदेश में कहा है कि घर में कनेक्शन स्थापित करने के दौरान भी यह पता चले कि पहले से दूसरी कंपनी की गैस है तो नया कनेक्शन तत्काल रद कर दिया जाए।
0
शपथ पत्र लेकर ग्राहकों को बांधेंगी कंपनियां
नए गैस कनेक्शन के लिए ग्राहकों को पुरानी कागजी प्रक्रिया के साथ ही शपथ पत्र देना होगा। इसमें घोषणा करनी पड़ेगी कि उसके या परिवार के किसी भी सदस्य के नाम आईओसी, बीपीसी, एचपीसी या पीएनजी के गैस कनेक्शन नहीं हैं। सत्यापन, एनआईसी में दर्ज डाटा मिलान के दौरान जानकारियां गलत मिलती हैं तो कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर्स को यह अधिकार दिया गया है कि वह कनेक्शन रद कर दे और जमानत राशि जब्त कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें