फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायरों को अकबर इलाहाबादी सम्मान से नवाजा गया

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। साहित्यिक पत्रिका ‘गुफ्तगू’ के तत्वावधान में हिन्दुस्तानी एकेडेमी में अकबर इलाहाबादी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मशहूर हास्य-व्यंग्य शायर अकबर इलाहाबादी के जन्म दिवस पर ‘गुफ्तगू’ की तरफ से आयोजित इस समारोह में पांच शायरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व महाधिवक्ता एसएमए काजमी ने अकबर इलाहाबादी को हास्य-व्यंग्य का सबसे बड़ा शायर कहा। उन्होंने अकबर इलाहाबादी के मशहूर शेर भी पढ़े। लखनऊ के नवाब शाहाबादी, गोरखपुर के राजेश राज, गाजीपुर के सरफराज, इलाहाबाद के फरमूद इलाहाबादी और जावेद शोहरत को अकबर इलाहाबादी सम्मान से नवाजा गया। वरिष्ठ शायर एमए कदीर, डा.पीयूष दीक्षित, डा.राजीव सिंह, अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह आदि ने भी अकबर इलाहाबादी पर अपने विचार रखे। अखिल भारतीय मुशायरे का भी आयोजन किया गया जिसमें सरवर लखनवी, शिवशरण बंधु, सौरभ पांडेय, अख्तर अजीज आदि ने कलाम पेश किया। कार्यक्रम का संचालन इम्तियाज अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें