फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमे शहर मा फूटी ‘केजरीवाल’ बम

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अरविंद केजरीवाल इस बार पटाखा बाजार में भी छाए हुए हैं। वक्त की नब्ज पकड़ पटाखों को नया-नया नाम देने वालों ने अबकी ‘केजरीवाल’ बम बनाया है। इस बम की काफी डिमांड भी है।
विज्ञापन

केजरीवाल बम के साथ ही दुकानों पर अलग-अलग वैरायटी की पटाखे पहुंचे हैं। इसमें रोशनी वाले पटाखे खास हैं। ‘किंगफिशर’ पटाखा आसमान में जाकर मछली की तरह मचलेगा। ‘नया-नया प्यार’ नाम का पटाखा आकाश में जाकर दो रंगों में रोशनी के साथ बजेगा। ‘हॉट गर्ल’ नाचते हुए आकाश में जाकर लाल रंग में अपने जलवे बिखेरेगी। ‘ब्लैक बस्टर’ आकाश में नीले रंग में फूटेगा। वहीं ‘लैला मजनू’ अनार जलने के बाद बजेगा। एक हजार शाट्स में एक चिंगारी लगाने के बाद यह आधे घंटे तक बजेगा। फुलझड़ी भी तीन से लेकर दस रंगों में आपका दिल बहलाने के लिए हाजिर है। यह पांच से लेकर 100 सेंटीमीटर तक में मौजूद है। राकेट में भी कई वैराइटी है। जिसमें पैराटशूट राकेट खास है।
डिजाइनर गहनों के लिए रही होड़
धनतेरस पर डिजाइनर गहनों की जबरदस्त मांग रही। स्टोन बेस्ड, मीनाकारी, एन्टीक जड़ाऊ गहनों के साथ नगीना हार डिजाइन, कुंदन सेट, डायमंड में पोलकी डिजाइन मल्टी कलर मीनाकारी, एन्टीक सीता रामी डिजाइन, रानी हार डिजाइन के गहने खूब पसंद किए गए। कई ज्वैलर्स ने डिजाइनर्स से कम्प्यूटर पर गहनों की डिजाइन कराई और फिर उसे तैयार कराया। डिजाइनर्स की माने तो उन्होंने इसके लिए तमाम युवतियों, महिलाओं से बातचीत भी की।
विज्ञापन

हर तरह की ड्रेस के साथ मैच
डिजाइनर ज्वैलरी की खासियत यह रही कि इन्हें किसी भी ड्रेस के साथ मैच किया जा सकता है। या यो कहें कि हर तरह की ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। तनिष्क से एन्टीक जड़ाऊ सेट लेने वाली पूनम ने बताया कि उन्होंने पहले से बुक करा लिया था इसलिए वही लिया अन्यथा कुछ और लेता। अबकी इतने तरह की नई डिजाइन रही कि क्या लें यह तय करना मुश्किल हो गया। डायमंड रिंग खरीदने पहुंची गायत्री महरोत्रा ने बताया कि उन्हें सभी डिजाइन पसंद आ रही थी, उसमें से एक चुनना बेहद मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें