फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली में हिस्ट्रीशीटर ने आग लगाकर दी जान

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली इलाके में मनोहर दास की बगिया मुहल्ले में रविवार सुबह हिस्ट्रीशीटर बदमाश अच्छे बाबू ने आत्महत्या कर ली। उसने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया। परिजनों ने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार था लेकिन पुलिस का कहना है कि स्मैक के नशे ने उसकी तबीयत बिगाड़ दी थी।
विज्ञापन

मनोहर दास की बगिया मुहल्ले का 48 वर्षीय अच्छे बाबू पांच भाइयों में बड़ा था। उसका विवाह नहीं हुआ था। वह अपने परिवार के लोगों के साथ रहता था। बरसों पहले लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने पर करेली थाने में अच्छे बाबू की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई थी। पुलिस ने कई बार उसकेखिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। इधर उसकी खुराफात में कमी आई थी। रविवार सुबह अच्छे बाबू छत पर पहुंचा और शरीर पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। वह लपटों से घिरकर चिल्लाने लगा तो पड़ोसी बाहर आ गए। जब तक बचाव की कोशिश होती, उसकी जलकर मौत हो चुकी थी। कुछ देर में करेली थाने की पुलिस पहुंच गई। घरवालों से पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की खातिर भेज दिया गया। इस बाबत उपनिरीक्षक रामाशीष उपाध्याय ने कहा कि अच्छे बाबू स्मैकिया था। नशे की इस लत ने उसका शरीर खोखला कर दिया था। इसी वजह से उसने जान दे दी। परिजनों ने कहा कि इधर कुछ बरसों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कुछ अरसा पहले उसने खुद पर कुल्हाड़ी से वार कर खुदकुशी की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें