फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा पर जागा विवि, सुरक्षा कवच में होगी डिग्री

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। फर्जी डिग्री के लगातार मामले सामने आने से चिंतित इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रमाण पत्र में बड़े स्तर पर बदलाव का निर्णय लिया है। डुप्लीकेसी रोकने के लिए विश्वविद्यालय ने चेक और करेंसी की तरह इसमें भी सिक्योरिटी फीचर डालने का निर्णय लिया है। ये फीचर पूरी तरह से गोपनीय भी रखे जाएंगे। सबकुछ ठीक रहा तो 15 नवंबर को संभावित दीक्षांत समारोह में सुरक्षा कवच से घिरी नई डिग्री ही दी जाएगी।
विज्ञापन

विगत वर्षों में फर्जी डिग्री के कई गिरोह पकडे़ गए। जालसाज विश्वविद्यालय की भी फर्जी डिग्री बना लेते थे। एक बार तो आईएएस अधिकारी की फर्जी डिग्री बनवा ली थी। शिक्षक भर्ती में इस तरह के सबसे अधिक मामले सामने आए थे। इसके अलावा विश्वविद्यालय की डिग्री के आकार को लेकर भी असुविधा की बात अक्सर उठती रही है। इसी के मद्देनजर दो साल से डिग्री में बदलाव की कवायद की जा रही है। पहले चिप लगी डिग्री का प्रस्ताव बनाया गया था लेकिन अधिक खर्च के कारण इसे वापस ले लिया गया। इसी को मॉडिफाइड करके नई डिग्री का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही जा रही है। इसमें आकार छोटा करने और कागज की क्वालिटी में सुधार का प्रस्ताव तो है ही सिक्योरिटी फीचर भी डाले जाएंगे। संदेश होने पर इनकी मदद से फर्जी डिग्री तुरंत पकड़ में आ जाएगी।
विश्वविद्यालय में वर्षों बाद दीक्षांत समारोह की भी कवायद की जा रही है। विश्वविद्यालय के स्थापना के बाद 1887 में 15 नवंबर को पहला अधिवेशन हुआ था। इसी तारीख को दीक्षांत समारोह आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। इसमें शोधार्थियों तथा मेधावियों को नई डिग्री दिए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें