फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल आवंटन पर रार जारी

Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। स्कूल आवंटन को लेकर नाराज प्राथमिक शिक्षकों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दिन भर के प्रदर्शन तथा पुतला दहन के बाद शिक्षकों ने सुभाष चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई सभा में उन्हाेंने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन की घोषणा।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह कार्यालय खुलने के साथ ही शिक्षकों का जमावड़ा शुरू हो गया। इसमें महिला शिक्षकों की बड़ी संख्या शामिल रही। वे बीएसए से वार्ता की बात करना चाह रही थीं लेकिन वह आए ही नहीं थे। इसको लेकर शिक्षकों ने दिन भर प्रदर्शन किया तथा बीएसए का पुतला दहन किया। इसके बाद जुलूस बनाकर शिक्षक सुभाष चौराहा पहुंचे और हस्ताक्षर अभियान चलाया। वहां उन्होंने प्रदर्शन भी किया। शिक्षकों का गुस्सा इसके बाद भी समाप्त नहीं हुआ तथा वे चंद्रशेखर आजाद पार्क में इकट्ठा हुए। उनका कहना था कि यदि मांग नहीं मानी गई तो और तेज आंदोलन होगा। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन की भी घोषणा की। आंदोलन में शामिल शिक्षकों की नाराजगी को देखते हुए तीन दिन बाद उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ भी इनके समर्थन में आ गया है। सदस्यों ने बृहस्पतिवार को समर्थन देने की घोषणा की।
सीडीओ ने खंगाली फाइल
शिक्षकों की नाराजगी को देखते हुए डीएम के आदेश पर चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। सीडीओ दफ्तर में हुई बैठक में सदस्यों ने संबंधित पत्रावलियों की जांच की। सीडीओ नवीन बंसल ने बताया कि जांच में कुछ दिन लग सकते हैं। कोशिश की जा रही है कि रिपोर्ट जल्द तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की प्रमुख मांगें
पदस्थापना सूची निरस्त की जाए
प्रा. और उ.प्रा. शिक्षिकाओं के लिए सभी ब्लाक खोले जाएं
लखनऊ, कानपुर, बनारस की तरह ओपन काउंसिलिंग कराई जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें