फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार स्पेशल के लेट होने से भड़के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार स्पेशल के लेट होने से भड़के यात्री
विज्ञापन

0 रविवार को जंक्शन से ही चार घंटे लेट हो गई स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन के लेट होने से रविवार कोे जंक्शन पर यात्री भड़क गए। इस दौरान यात्रियों ने खूब शोर शराबा किया। यात्रियों का कहना था कि उन्हें सोमवार से काम पर लौटना है और जंक्शन पर ही ट्रेन चार घंटे लेट दर्शाई जा रही है। ऐसे में वे सोमवार को दिल्ली समय से नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल रेलवे ने होली के मौके पर ट्रेनों में भीड़ का देखते हुए आनंद विहार टर्मिनल के लिए इलाहाबाद जंक्शन से स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया था। इसकी रवानगी रात 8.30 बजे जंक्शन से होनी थी, लेकिन रविवार को जब यात्री जंक्शन पहुंचे तो मालूम पड़ा कि ट्रेन चार घंटे विलंब से रवाना होगी। यह जानकारी मिलते ही यात्री भड़क गए। यात्रियों ने खूब शोरशराबा भी किया। बाद में रेलवे की ओर से यात्रियों को बताया गया कि आनंद विहार से आने वाली स्पेशल ही वापस यहां से रवाना होगी। बताया जा रहा है कि शनिवार को जंक्शन से होली स्पेशल समय से रवाना हुई, लेकिन आनंद विहार पहुंचने में 4.25 घंटे लेट हो गई। वापसी में रविवार की सुबह ट्रेन 3.15 घंटे की देरी से आनंद विहार से चली। इसी वजह से ट्रेन जंक्शन समय पर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें