फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में जगह नहीं, उड़ाने महंगी, अब बसों का ही सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में जगह नहीं, उड़ाने महंगी, अब बसों का ही सहारा
विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली का किराया 15 हजार से ज्यादा
तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची, रोडवेज चलवा रहा अतिरिक्त बसें
प्रयागराज। होली के पहले संगमनगरी से विभिन्न स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों मेें लंबी प्रतीक्षा ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। दिल्ली रूट की ट्रेनों की स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब है। इस रूट की कुछ ट्रेनों में नो रूम की भी स्थिति हो गई है। इस बीच प्रयागराज से विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली विमानों का किराया भी काफी बढ़ गया है। सिर्फ दिल्ली की ही बात करें तो वहां जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में 19 एवं 20 मार्च का किराया 15 हजार से ज्यादा को हो गया है।
विज्ञापन

एयर इंडिया के अलावा दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट का भी किराया अगले दो दिन दस हजार रुपये से ज्यादा है। यही स्थिति बंगलूरू जाने वाली इंडिगो, नागपुर और इंदौर जाने वाली जेट एयरवेज की भी फ्लाइट का है। इन तारीखों में सामान्य से ज्यादा किराया होने के बाद भी मजबूरी में लोग टिकट बुक करवा रहे हैं। यही स्थिति दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइटों की भी है। उधर दिल्ली से आने वाली तमाम ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में सोमवार को नई दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन के लिए प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 500 को पार गया। 19 एवं 20 मार्च को भी प्रयागराज के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 500 और थर्ड एसी में 200 के आसपास हो गई है। यही हाल दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का भी है। दिल्ली से आने वाली रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा, वंदे भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। जंक्शन से भी जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। उधर ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने 148 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक रोडवेज द्वारा विभिन्न रूटों के लिए 148 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। अतिरिक्त बसों का संचालन 24 मार्च तक होगा। इसमें परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से 40 बसें सिर्फ दिल्ली के लिए ही चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें