फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ क्षेत्र में चोरी छिनैती की एफआईआर मोबाइल से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ में चोरी छिनैती की एफआईआर ‘मोबाइल’ से
विज्ञापन

0 देशी-विदेशी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘यूपीकॉप’ एप में परिवर्तन
0 खोई वस्तु मिलने की सूचना भी देगी एप
त्रिलोकी यादव
प्रयागराज। यूं तो यूपी पुलिस के एप ‘यूपीकाप’ में चोरी छिनैती की रिपोर्ट दर्ज करने की सुविधा पहले से मौजूद है, लेकिन कुंभ मेले के लिए पुलिस इस एप में खास इंतजाम करने जा रही है। देशी-विदेशी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए इस सेवा में कुंभ के लिए विशेष परिवर्तन किए जा रहे हैं। श्रद्धालु न सिर्फ आनलाइन एफआईआर लिखाएंगे, बल्कि अगर उनकी खोई वस्तु मिल जाएगी, उसे भी एप के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी पुलिस अपने नवीनतम एप ‘यूपीकॉप’ को सुपर एप बनाने में जुटी है। अभी तक इसमें 27 सेवाओं को जोड़ा गया है। अब इस एप मे कुंभ मेला के लिए विशेष रूप से कुछ चीजें जोड़ी जा रही हैं। लाखों-करोड़ों की भीड़ में वस्तुओं के खोने की हजारों की संख्या में शिकायतें होती हैं। तमाम श्रद्धालु टप्पेबाजी का शिकार हो जाते हैं। भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और चेन स्नेचर भी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में तमाम श्रद्धालुओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वे थाने खोजें और रिपोर्ट दर्ज कराएं। आज भी थानों में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराना जनता के लिए टेढ़ी खीर ही है। ऐसे में ‘यूपीकॉप’ उनकी वहीं मदद करेगा, जहां वह हैं। कुंभ मेला में एएसपी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि एप के माध्यम से एफआईआर दर्ज होने के बाद यह अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि संबंधित थाने में दस्तखत कराके एफआईआर की कापी भुक्तभोगी तक पहुंचाएं। इसके अलावा दिन भर में जितनी भी खोई हुई वस्तुएं मिलेंगी। सभी की फोटो समेत पूरी डीटेल्स ‘यूपीकॉप’ में डाल दी जाएगी। उसके लिए एक काउंटर बनाया जाएगा, जहां से श्रद्धालु अपना खोया हुआ सामान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें