फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी के पहले हफ्ते में पीसीएस जे का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी के पहले हफ्ते में पीसीएस-जे का परिणाम
विज्ञापन

0 30 जनवरी से मुख्य परीक्षा, तैयारी के लिए कम मिलेगा समय
0 अभ्यर्थियों ने तैयारी के लिए मांगा न्यूनतम 45 दिन का वक्त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि भी निर्धारित कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक माह से भी कम वक्त मिलेगा। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम 45 दिन का समय दिया जाए।
पीसीएस-जे के 610 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसंबर को प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ और आगरा के 141 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में कुल 64 हजार 691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 38 हजार 174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सुप्रीमकोर्ट ने मई तक पीसीएस-जे भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं, सो आयोग ने परीक्षा के तीन दिन बाद ही 19 दिसंबर को उत्तरकुंजी जारी कर दी और 26 दिसंबर तक अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी। इसके साथ ही आयोग ने पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है, जो 30 एवं 31 जनवरी और एक फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि 26 दिसंबर के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और जनवरी के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उधर, न्यायिक सेवा समानता संघर्ष मोर्चा के संयोजक राम करन निर्मली, आशीष पटेल, कौशलेंद्र प्रताप यादव, सूर्यकांत शर्मा, ओम बिंद, सत्यम तिवारी, जितेंद्र यादव आदि ने का कहना है कि तैयारी के लिए कम से कम 45 दिन का समय मिलना चाहिए, जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक माह से भी कम समय मिलेगा। उन्होंने मांग की है कि मुख्य परीक्षा की तिथि में परिवर्तन कर अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें