फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी अभिसूचना को अवमानना का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी अभिसूचना को अवमानना का नोटिस
विज्ञापन

0 नोएडा में तैनात महिला कांस्टेबल के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण
प्रयागराज। नोएडा में तैनात महिला कांस्टेबल का स्थानांतरण रद्द करने के आदेश का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट ने एडीजी अभिसूचना एसबी सिरोडकर को अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनसे आदेश का अनुपालन नहीं करने का कारण पूछा है। कांस्टेबल पिंकी सिंह की अवमानना याचिका पर न्यायमूर्ति सुनीत कुमार सुनवाई कर रहे हैं। याची के अधिवक्ता विजय गौतम का कहना था कि याची का स्थानांतरण बुलंदशहर के लिए कर दिया गया था। इस आदेश को उसने चुनौती दी थी। कोर्ट ने याची को नोएडा में ही कार्यरत रहने का आदेश दिया। इस आदेश के बावजूद याची को वापस नोएडा में ज्वाइन नहीं कराया गया। इस पर अवमानना याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने एडीजी को नोटिस जारी करते हुए उनको आदेश के अनुपालन का एक और अवसर भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें