फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी-18 के संशोधित परिणाम में 19852 सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीटीईटी-18 के संशोधित परिणाम में 19852 सफल
विज्ञापन

0 हाईकोर्ट के आदेश के बाद सचिव परीक्षा नियामक ने जारी किया
0 सफल अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती में 22 दिसंबर तक आवेदन का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2018) का संशोधित परिणाम जारी कर दिया। तीन प्रश्नों के अंक सभी को देने के बाद 19852 नए अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब अभ्यर्थी 69000 शिक्षक भर्ती में 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संशोधित परिणाम के बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 366285 से बढ़कर 386137 हो गई है।
अभ्यर्थी परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर संशोधित परिणाम देख सकते हैं। हाईकोर्ट की ओर से संस्कृत के दो और उर्दू के एक प्रश्न का अंक सभी परीक्षार्थियों को समान रूप से देने के आदेश के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने संशोधित परिणाम जारी किया है। इससे पूर्व में संशोधित उत्तरमाला जारी करने के बाद सचिव की ओर से परीक्षार्थियों की आपत्ति सुनी गई। इसके बाद प्रश्नपत्र से एक प्रश्न को कॉमन करके उसका अंक सभी को दिया गया। दो प्रश्नों के उत्तर दो-दो किए गए और तीन प्रश्नों के उत्तर बदले गए। इस प्रकार कुल छह प्रश्नों में बदलाव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 23 तक जमा करें
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने टीईटी के परिणाम में संशोधन के बाद 69 हजार शिक्षक भर्ती का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अब अभ्यर्थी 22 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर और पूर्ण ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर रखी गई है। शिक्षक भर्ती के लिए अन्य नियम पांच दिसंबर को प्रकाशित सूचना के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें