फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर कांड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर कांड
विज्ञापन

000000000000000000

इंस्पेक्टर की हत्या में जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब
0 आरोपी शेखर अग्रवाल ने की निष्पक्ष जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुलंदशहर कांड में पुलिस इंस्पेक्टर और सुमित की हत्या की जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। घटना के आरोपी शेखर अग्रवाल ने याचिका दाखिल कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। याचिका पर न्यायमूर्ति आरएसआर मौर्या और न्यायमूर्ति अनिल कुमार की पीठ सुनवाई कर रही है। 18 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव का कहना था कि पुलिस घटना की जांच करने के बजाए याची के परिवारवालों को परेशान कर रही है। याची मेडिकल का छात्र है। पुलिस से परेशान होकर उसके पिता ने जांच दूसरी एजेंसी से कराने की मांग की, मगर उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। याचिका का प्रदेश सरकार के अपर शासकीय अधिवक्ता एके संड ने विरोध किया। उनका कहना था कि जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। घटना की मजिस्ट्रेट द्वारा भी जांच की जा रही है। याची इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में नामजद आरोपी है। वह विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा है। उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी। इस पर कोर्ट ने अगली तारीख पर विवेचना की प्रगति रिपोर्ट के साथ प्रदेश सरकार को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें