फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड के लिए अब 31 मई तक होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड: अब 31 मई तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

पहले 23 मई को निर्धारित थी अंतिम तिथि

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
डीएलएड प्रशिक्षण 2018 के लिए अभ्यर्थी अब 31 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पहले निर्धारित 23 मई की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मई करने के सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एस राजलिंगम ने 23 मई को उक्त प्रशिक्षण के लिए प्रवेश व चयन प्रक्रिया की संशोधित समय सारिणी जारी की है।
अभ्यर्थी अब 31 मई तक निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 02 जून तथा आवेदन के प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 04 जून है। अभ्यर्थियों के वर्गवार/श्रेणीवार मेरिट के क्रम में राजकीय एवं निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के सापेक्ष चयन के लिए संस्थान का विकल्प लेने तथा विकल्प के क्रम में संस्थान आवंटन हेतु काउंसलिंग का प्रथम चरण 14 जून से 29 जून तक चलेगा। वहीं आवंटित संस्थान में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व प्रवेश प्रक्रिया 04 जुलाई तक तथा प्रशिक्षण प्रारंभ करने के लिए 05 जुलाई की तिथि तय की गई है। संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें रिक्त होने पर दूसरे चरण की काउंसलिंग 12 जुलाई से 27 जुलाई तक तथा आवंटित संस्थान में अभिलेखीय जांच व प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
ट्रांजेक्शन क्लियर होने पर पूर्ण माना जाएगा आवेदन
इलाहाबाद। डीएलएड ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदन शुल्क जमा होने के बावजूद तकनीकी कारणों से तमाम आवेदक फाइनल आवेदन का प्रिंट नहीं ले पा रहे हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के मुताबिक बैंक से आवेदन शुल्क जमा होने का ट्रांजेक्शन क्लियर होने पर अभ्यर्थियों के आवेदन को पूर्ण माना जायेगा। साथ ही तकनीकी सुधार होने के उपरांत आवेदन का फाइनल प्रिंट लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें