फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कम होगी परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कम होगी परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या
विज्ञापन

0 अनिवार्य विषय हिन्दी समेत कई प्रमुख विषयों की परीक्षाएं हो गईं
0 बुधवार तक पूरे प्रदेश में 10.56 लाख से अधिक ने छोड़ी परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अब तक 10.56 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अनुपस्थित हो चुके हैं लेकिन आगे की परीक्षाओं में अनुपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या कम होगी। ऐसा इसलिए कि अनिवार्य विषय हिन्दी समेत कई प्रमुख विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। अब जो परीक्षाएं होनी हैं, उनमें ज्यादातर ऐसे परीक्षार्थी शामिल होंगे, जो पूर्व की परीक्षाएं दे चुके हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल में अब तक गृहविज्ञान, हिन्दी, कृषि, अंग्रेजी, संगीत गायन, उर्दू, मानव विज्ञान एवं गणित तथा इंटरमीडिएट में हिंदी, सामान्य हिंदी, संगीत, बीमा सिद्धांत तथा सामान्य आधारित विषय प्रथम प्रश्न पत्र, गणित, गृहविज्ञान, एग्रोनामी, इतिहास प्रथम प्रश्न पत्र, कृषि वनस्पति विज्ञान, औद्योगिक संगठन, कृषि अर्थशास्त्र जैसे विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हिंदी अनिवार्य विषय है। हिंदी की परीक्षा समेत 13 फरवरी तक हुई परीक्षाओं में प्रदेशभर में 10 लाख 56 हजार 244 छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

वैसे इस बार जिस तरह परीक्षा में सख्ती की गई है, उसे देखते हुए पहले से ही माना जा रहा था कि परीक्षा में अनुपस्थित होने वालों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ेगी। पिछले पूरी परीक्षा में वर्ष पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए लेकिन इस बार आठ दिन में ही यह आंकड़ा साढ़े 10 लाख के पार पहुंच गया। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने मुताबिक अनिवार्य विषय हिंदी में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। उन्होंने आगे की परीक्षाएं भी छोड़ दी है। ऐसे में आगे की परीक्षाएं छोड़ने वालों की संख्या काफी कम होगी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को हाईस्कूल और इटंरमीडिएट की परीक्षाओं में मात्र 1252 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

00
आज हाईस्कूल रंजनकला, सिलाई, इंटर
सैन्य विज्ञान, भौतिक विज्ञान की परीक्षाएं
इलाहाबाद। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की पहली पाली में रंजनकला एवं दूसरी पाली में सिलाई की परीक्षा होगी। इसी तरह इंटरमीडिएट की सुबह की पाली में सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्न की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र एवं शस्य विज्ञान (व्यावसायिक) प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें