फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के लिए छात्रसंघ चुनाव में ‘बदलाव’ की जीत
विज्ञापन

विवि के साथ पार्टी कार्यालय में भी मना जश्न, उड़े गुलाल बंटी मिठाई

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा की ऐतिहासिक जीत पर सपा में जश्न का माहौल है। नगर निगम और पंचायत चुनाव से पहले यह जीत सपा के लिए संजीवनी मानी जा रही है तथा पार्टी इसे ‘बदलाव’ के रूप में देख रही है। कार्यकर्ताओं ने इसे उसी रूप में लिया और रविवार को विश्वविद्यालय परिसर से पार्टी कार्यालय तक समाजवाद के नारों के बीच लाल-हरे रंग का झंडा लहराया। ‘केसरिया जश्न’ की प्रतिक्रिया में कार्यकर्ताओं में अबीर भी लाल और हरे रंग का ही उड़ा।
विज्ञापन

छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताआें ने एक-दूसरे को बधाई दी। ढोल और ताशे पर जमकर झूमे और गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। जीत की खुशी में पटाखे भी फोड़े गए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव ने इसे दिशा और दशा बदलने वाला जीत बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकार को नौजवानों ने नकार दिया है। यह जीत मात्र ट्रेलर है। नगर निगम, नगर पंचायत और लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत कुमार टुन्नू ने इसे मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के कार्यक्रमों की जीत बताई। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया। जश्न में विनोद चंद्र दुबे, विधायक डॉ.संग्राम सिंह यादव, एमएलसी सुनील सिंह साजन, रामवृक्ष यादव, डॉ.निर्भर सिंह पटेल, केके श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, राघवेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें