फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास्थवेट में बाल विज्ञान कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विज्ञान कांग्रेस में 135 अनुभव पत्र प्रस्तुत
विज्ञापन

0 क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज में हुई बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल हुए 550 छात्र-छात्राएं
इलाहाबाद। क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें चारों संभाग से करीब 550 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ‘सतत विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार’ में आठ उप विषयों पर 135 अनुभव पत्र प्रस्तुत किए।
इसमें गंगापार सीनियर वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हंडिया के विकास मिश्रा, लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज झूंसी की नेहा कुमारी, जीजीआईसी फूलपुर की सिद्रा फात्मा, जवाहर यादव बालिका इंटर कॉलेज हेतापट्टी की अभिका यादव, जूनियर वर्ग में फूलपत्ती देवी इंटर कॉलेज के मोहम्मद अल्हाज, यमुनापार सीनियर वर्ग में गोपाल विद्यालय कोरांव के अवनीश सिंह, ईश्वरदीन इंटर कॉलेज शंकरगढ़ के आदर्श शुक्ला, अंग्रेजी माध्यम में सेंट मेरी कॉन्वेंट घूरपुर के शशांक दुबे एवं अमन कुशवाहा, क्रास्थवेट की खुशी केसरवानी, जूनियर वर्ग में राजा कमलाकर इंटर कॉलेज की एशा तिवारी, जनता इंटर कॉलेज चाका केआकाश भारतीया, गोपाल विद्यालय कोरांव के आदर्श सिंह के अनुभव पत्र चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शहर उत्तरी सीनियर वर्ग में महिला सेवा सदन की स्वाति गुप्ता, मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज की तृप्ति सिंह, नारायणी आश्रम बालिका इंटर कॉलेज की आकांक्षा यादव, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंकिता सिंह, जूनियर वर्ग में महिला सेवा सदन की सौम्या तिवारी, डीपी गर्ल्स की श्यामा त्रिपाठी, शहर दक्षिणी सीनियर वर्ग में गौस मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज की अनैजा परवेज, हमीदिया गर्ल्स की खदीजा उसमानी, क्रास्थवेट की वैष्णवी त्रिपाठी, आर्यकन्या की श्रेष्ठता श्रीवास्तव, जूनियर वर्ग में राधा रमण हायर सेंकडरी ऊंचामंडी की रोजी, सिंधु विद्या मंदिर की पूजा सैनी एवं क्रास्थवेट की रिशिका केसरवानी का अनुभव पत्र चयनित हुआ। प्रधानाचार्या डॉ.अंजू चतुर्वेदी के मुताबिक विज्ञान कांग्रेस में चयनित अनुभव पत्रों को तीन नवंबर को टैगोर पब्लिक स्कूल में प्री स्टेट प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन प्रवक्ता प्रीति कौशल, मंजू लता, सरिता राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें