फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 रेलकर्मियों का रेलवे को अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
119 रेलकर्मियों का रेलवे को अलविदा
विज्ञापन

0 सेवानिवृत्ति समारोह में कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में तैनात 119 कर्मचारियों ने रेलवे को अलविदा कह दिया। उनकी निष्ठावान और लंबी रेल सेवा के बदले रेलवे ने मौके पर ही समापन भुगतान भी किया। नम आंखों के साथ इन कर्मचारियों ने सहकर्मियों और अधिकारियों से विदा ली।
विज्ञापन

डीआरएम आफिस परिसर स्थित मंडल सभागार में मंडल के 119 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसन्नता और दु:ख का संगम देखने को मिला। रेल सेवा पूरी करने की खुशी कर्मचारियों के चेहरे पर तो थी ही, साथियों से बिछड़ने के गम में तमाम कर्मचारियों की आंखें भी छलक पड़ीं। इस अवसर पर डीआरएम एसके पंकज ने कर्मचारियों की लंबी और अविस्मरणीय सेवा के लिए आभार जताया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवार के सुखद एवं सफल जीवन की कामना भी की। कर्मचारियों को सेवा माह के अंतिम दिन गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल, मानार्थ पास, मेडिकल कार्ड एवं समापन भुगतान का विवरण भी दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी पीएस बिष्ट, अतुल कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अरुण सिंह, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक एमएच अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें