फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में शिक्षक भर्ती आवेदन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन

0 अब आठ अक्तूबर तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
0 अभ्यर्थियों की मांग पर इविवि प्रशासन ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले 29 सितंबर तक ही ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते थे, लेकिन अब आठ अक्तूबर तक शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामला वीसी तक पहुंचने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

दरअसल, इविवि में शिक्षक भर्ती के आवेदन के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है। बहुत से आवेदकों के पास आधार ही नहीं है, सो उनका ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं हो पा रहा है। अगर कोई अभ्यर्थी आधार के लिए आवेदन करता है तो समय से उसे आधार नहीं मिल सकेगा और वह शिक्षक भर्ती के आवेदन से वंचित रह जाएगा। कुछ दिनों पहले तमाम अभ्यर्थी ने वीसी को ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत कराया और मांग की कि आवेदन के लिए आधार के अलावा वोटर आईकार्ड, पैन कार्ड जैसे आईडी भी मान्य किए जाएं ताकि कोई अभ्यर्थी आवेदन से वंचित न रहे। इसके साथ ही यह समस्या भी बताई है कि पिछली बार आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन करने के लिए महज 18 दिन मिल रहे हैं, जबकि नए आवेदकों को इससे कहीं अधिक समय मिल रहा है। अभ्यर्थियों ने आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने की मांग भी की थी। अभ्यर्थियों की इस समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी। हालांकि आधार के विकल्प पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तीन फोन नंबर (8601847124, 8601850038, 0532-6530278) भी जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन में दिक्कत आ रही है तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें