फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलैंड हॉल कर्मियों ने की बेमियादी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलैंड हॉल कर्मियों ने की बेमियादी हड़ताल
विज्ञापन

0 बकाया वेतन न मिलने से नाराज, भीख मांग किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पांच माह का बकाया वेतन न मिलने से नाराज हॉलैंड हॉल छात्रावास के कर्मचारी शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को हाथों में कटोरा लेकर सांकेतिक रूप से भीख मांगते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए विलियम हॉलैंड यूनिवर्सिटी कॉलेज कर्मचारी यूनियन संघ के सचिव राजकुमार ने आरोप लगाया कि छात्रावास में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। छात्रावास की फीस तकरीबन दोगुनी हो गई है, लेकिन वेतन बढ़ाना तो दूर, जो वेतन निर्धारित है उसका भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि छात्रावास के कोआर्डिनेटर सफाई कर्मचारियों से अपने आवास में काम कराते हैं। कहा कि कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल का असर छात्रों पर भी पड़ेगा और इसके लिए केवल हॉलैंड हॉल एवं इविवि प्रशासन जिम्मेदार होगा। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अनुराग मिश्र की अगुवाई में मोडरेटर्स कमिश्नरी बिशप ऑफ लखनऊ को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कमेटी के समक्ष कर्मचारियों की समस्या रखेंगे। प्रदर्शन में अजीत सिंह, मनोज कुमार, राहुल गौड़, सुशील खरे, रामचरन, श्याम नारायण, नंद लाल यादव, राम आसरे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें