फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 36 घंटे में 91 मिमी हुई बारिश, 60 किमी की रफ्तार से चली हवा

Fri, 18 Jul 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। तेज हवाओं के साथ बृहस्पतिवार को पूरे दिन हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक 29 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि, 36 घंटे में 91.375 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान 60 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलीं। पिछले साल जुलाई महीने में 118.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में इस वर्ष सामान्य से 46 फीसदी अधिक बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन होती रही। लगातार बारिश से बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में हवा का दबाव कम होने का असर बिहार और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला। प्रयागराज में अगले दो दिन तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


पिछले तीन साल में जुलाई महीने में बारिश
वर्ष मिलीमीटर में
2022 144.2
2023 118.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें