बम्हरौली एयरपोर्ट पर मंगलवार को 852 विमान यात्रियों , सहयोगियों की इनफर्ड थर्मामीटर से स्क्रीनिंग की गई। लोगों को जांच के बाद लक्षण के आधार पर स्वस्थ बताया गया। सुझाव दिया गया कि जरूरी न हो तो भीड़ भाड़ वाले इलाकों में न जाकर घर में एकांत में रहें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के निर्देश पर नोडल कोरोना डॉ. गणेश प्रसाद ने टीम संग विमान यात्रियों के साथ वहां मौजूद अन्य लोगों की जांच की। लोगों को कोरोना के लक्षण बताकर बचाव की जानकारी दी गई। विमान यात्रियों से फार्म भी भरवाए गए। सीएमओ ने बताया कि स्क्रीनिंग में इनफर्ड थर्मामीटर का प्रयोग किया गया।