फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के लिए टलेगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा कराने वाली एजेंसी का चयन तो हो गया, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनें आ जाने से फिलहाल 20 मार्च से प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकेगी। आवेदन की तिथि टलने पर इविवि प्रशासन को परीक्षा की प्रस्तावित तिथि भी आगे बढ़ानी होगी।
विज्ञापन

इविवि प्रशासन को 11 मार्च तक एजेंसी का चयन करना था और इसके लिए टेंडर मांगे गए थे, लेकिन निर्धारित समयसीमा में एजेंसी का चयन नहीं किया जा सका। दो दिन पहले एजेंसी का चयन तो कर लिया गया, लेकिन तकनीकी अड़चन आ जाने से अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने में देर हो रही है। ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च से प्रस्तावित है, जबकि प्रवेश परीक्षा 12 से 27 मई के बीच कराए जाने की योजना है। साथ ही जून में सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लेने का लक्ष्य है।
एजेंसी के चयन के बाद तकनीकी अड़चन आ जाने से अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में दिक्कत आएगी। आवेदन की तिथि टलनी तय है। अगर आवेदन देर से शुरू हुआ तो इविवि प्रशासन को प्रवेश परीक्षा की तिथि को भी आगे बढ़ाना होगा और इसका असर पूरी प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ेगा। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि तकनीकी अड़चन आने के कारण 20 मार्च से ऑनलाइन प्रवेश शुरू नहीं हो सकेगा, लेकिन जल्द ही अड़चन दूर कर ली जाएगी और आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें