फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2021 परीक्षा के लिए बनाए गए 8497 केंद्र

Wed, 27 Jan 2021 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए 8497 परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी कर दी है। बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से केंद्रों के बारे में आने वाली आपत्तियों का निस्तारण करके 18 फरवरी तक रिपोर्ट यूपी बोर्ड को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद बोर्ड की केंद्र निर्धारण समिति 22 फरवरी को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर करेगा। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए इस बार 2020 की अपेक्षा 10 फीसदी अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


इस बार बोर्ड ने विद्यालयों में संसाधनों की कमी को देखते हुए केंद्र निर्धारण नीति में बदलाव किया गया है। पूर्व में जारी नीति के आधार पर यदि परीक्षा केंद्र जारी किए जाते तो 2020 के मुकाबले दोगुने से अधिक केेंद्र बनाने पड़ते। परीक्षा केंद्र के चुनाव में आ रही परेशानी को देखते हुए यूपी बोर्ड ने केंद्र नीति बदलकर 10 फीसदी केंद्र बढ़ाने का फैसला किया। 

विसंगति पर प्रधानाचार्यों से 30 तक रिपोर्ट लेंगे

प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्रों के बारे उनकी आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षकों को 30 जनवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पता चला है कि बोर्ड के साफ्टवेयर ने एरियल डिस्टेंस के आधार पर परीक्षा केंद्र तय कर दिया है, इस कारण से बड़ी संख्या में स्कूलों का परीक्षा केंद्र 30 से 40 किमी दूर चला गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें