रामपुर मे मोहम्मद आज़म खां और अब्दुल्ला आज़म खां पर योगी सरकार की ओर से तमाम तरहा की बन्दिशों और मोहम्मद अली जौहर विश्वविधालय की 1400 बीघा ज़मीन के योगी सरकार के द्वारा अधिग्रहण के विरुद्ध सपा नेताओं ने जुलूस निकाला। जिससे पुलिस की और पर्दर्शनकारियों से झड़प हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सपाइयों ने सिविल लाइन स्थित पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर फरहान, सबीहा मोहानी, निशा शुक्ला, मो०सऊद, शाकेब, पिन्टू यादव, नदीम आदि नेता धरना देकर योगी सरकार को घेरने मे लगे थे तभी दूसरे गुट से फैसल जॉरडन अपने समर्थको संग विरोध जुलूस लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए।
धरना ज्ञापन सौंपने के साथ समाप्त हो गया था। इसी बीच मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी अपने समर्थकों संग पहुंचे और बैनर पोस्टर लेकर फोटो खिचाने लगे तभी धरना स्थल की पुलिस चौकी से भारी पुलिस फोर्स ने युवाओं को वहां से चले जाने को कहा तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए यथांश केसरवानी, फैसल जॉरडन, राशिद को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई, जहां से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।