जार्जटाउन के रहने वाले एक युवक के तीन बैंक खातों से आनलाइन शातिरों ने करीब 82 हजार रुपये उड़ा दिए। युवक ने बैंकों में जानकारी के बाद आईजी से शिकायत की। खुल्दाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जार्जटाउन मालवीय नगर के रहने वाले मयंक द्विवेदी का सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद बैंक में और एसबीआई की लूकरगंज शाखा और यूनियन बैंक में बैंक खाते हैं। उन्होंने एक व्यवसाय के सिलसिले में एक फर्म से बात की थी। इसी दौरान बैंक खाते का नंबर भी दिया था। इसके बाद उनके तीनों खातों से कुल मिलाकर 82800 रुपये आनलाइन गायब कर दिए गए।
उन्होंने बैंक अफसरों से बात की। आईजी से मिशकायत की। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।