फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी वासुदेवानंद के खिलाफ याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी वासुदेवानंद के खिलाफ याचिका खारिज
विज्ञापन

0 मेला प्रशासन ने कहा शंकराचार्य के तौर पर नहीं दी सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती और अन्य संतों को कुंभ मेले में शंकराचार्यों जैसी सुविधाएं दिए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका में मांग की गई थी कि इन संतों से सुविधाएं वापस ली जाएं। मेला प्रशासन की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया कि संतों को शंकराचार्य जैसी सुविधाएं नहीं दी गईं थीं, बल्कि आम संतों को मिलने वाली सुविधाएं ही दी गईं। इसलिए याचिका पोषणीय नहीं है। कोर्ट ने मेला प्रशासन के जवाब के बाद याचिका पर हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद मिश्र की याचिका पर न्यायमूर्ति पीके जायसवाल और न्यायमूर्ति वाईके श्रीवास्तव की पीठ ने सुनवाई की। याची के अधिवक्ता दयाशंकर मिश्र का कहना था कि मेला प्रशासन फर्जी शंकराचार्यों को सुविधाएं दे रहा है, जो कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। राज्य सरकार का कहना था कि शंकराचार्य ज्योतिष्पीठ के विवाद में याची पक्षकार नहीं था, इसलिए वह आदेश को लागू करवाने की मांग नहीं कर सकता है। याचिका पोषणीय नहीं है। कोर्ट ने याचिका में हस्तक्षेप से इंकार करते हुए इसेे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें