फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव कुल 183द मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईकोर्ट बार चुनाव
कार्यकारिणी चुनाव के लिए कुल 183 मैदान में
0 अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पर 15 ने भरा पर्चा
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन का अंतिम दिन था। तीन दिन चले नामांकन में विभिन्न पदों पर कुल 183 उम्मीदवार मैदान में आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा और पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडेय बबुआ फिर से किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि पूर्र्व महासचिव अशोक कुमार सिंह भी इस बार मैदान में उतरे हैं। चौथे प्रत्याशी रामअवतार वर्मा हैं। इसके अलावा महासचिव पद पर कुल 15 उम्मीदवार सामने आए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नौ, उपाध्यक्ष के पांच पदों पर कुल 41, संयुक्त सचिव महिला केपद पर चार, संयुक्त सचिव प्रशासन पर 11, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर पांच, संयुक्त सचिव प्रेस पर सात, कोषाध्यक्ष पर 10 तथा गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों पर 70 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी का चुनाव एक फरवरी को कराने की घोषणा की गई है। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम पूरा हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की गई जाएगी। इस बार हाईकोर्ट बार के चुनाव में कुल 10 हजार के लगभग मतदाता हैं। मतदान के लिए 15 बूथ बनाए जाएंगे मतदाता किसी भी बूथ पर वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें