फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को क्यों लगवाया जा रहा है लंबा चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को क्यों लगवाया जा रहा है लंबा चक्कर
विज्ञापन

0 सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद होने पर सीआरबी ने जताई हैरानी
0 अफसरों के साथ सीआरबी ने देखी शहर के स्टेशनों में कुंभ की तैयारी
नोट...फोटो है
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से कुंभ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों पर रास्ता बंद कर दिए जाने पर चेयरमैन रेलवे बोर्ड (सीआरबी) विनोद कुमार यादव ने हैरानी जताई। बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे सीआरबी ने कहा कि कम से कम आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को ही प्रवेश दिया जाए। आखिर यात्रियों से इतना लंबा चक्कर क्यों लगवाया जा रहा है। इस पर रेलवे अफसरों ने कहा कि जिला प्रशासन ने सिविल लाइंस साइड से रास्ता बंद करने को कहा है। इसी वजह से स्नान पर्व पर सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के जीएम राजीव चौधरी, पीसीसीएम एमएन ओझा, डीआरएम अमिताभ आदि अफसरों के साथ निरीक्षण में सीआरबी की आपत्ति के बाद अफसरों ने उन्हें आश्वस्त किया कि मेला के प्रमुख स्नान पर्व पर आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर जंक्शन से शुरू होने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव दिया जा रहा है। इसके पूर्व सुबह मगध एक्सप्रेस से जंक्शन पहुंचे सीआरबी ने 9.40 बजे से निरीक्षण शुरू किया। नवनिर्मित स्काई वॉक को देखने के बाद वे लाइन शाह बाबा मजार एफओबी से होते हुए वे यात्री आश्रय स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने रेलकर्मियों के लिए कुुंभ रेल सेवा जैकेट भी जारी किया। कहा कि कुंभ के दौरान इसे रेलकर्मी पहनेंगे। ताकि यात्री उन्हें आसानी से पहचान कर उनकी सहायता ले सकें। सीआरबी ने भी अफसरों के साथ वह जैकेट पहना। जंक्शन पर कंट्रोल टावर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। जंक्शन के बाद सीआरबी का काफिला प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां स्टेशन की मुख्य इमारत से प्लेटफार्म को जोड़ने वाले रास्ता समतल न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीआरएम लखनऊ सतीश कुमार से कहा कि इसे एक लेवल में किया जाए। उधर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर सीआरबी ने अफसरों के साथ बैठक की। मीडिया से मुखातिब होने के बाद वे जीएम एनईआर राजीव अग्रवाल, डीआरएम वाराणसी एसके झा के साथ स्पेशल ट्रेन से इलाहाबाद सिटी और उसके बाद झूंसी रेलवे स्टेशन गए। वहां कुंभ की तैयारियों को देखने के बाद वे विंडो ट्रेलिंग करते हुए वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही रहेगा जोर
प्रयागराज। सीआरबी विनोद कुमार यादव ने कहा कि उनका मुख्य जोर यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर ही रहेगा। कहा कि बीते साढ़े चार वर्ष के दौरान रेलवे को आधारभूत संरचना सुधारने के लिए सरकार से अच्छा फंड मिला है। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष के दौरान भारतीय रेलवे में पांच हजार मानव रहित रेल फाटक बंद किए गए। अब उत्तर मध्य रेलवे जोन में सिर्फ एक ही मानव रहित रेल फाटक बचा है। उसे भी इसी माह बंद कर दिया जाएगा। सीआरबी ने मथुरा-पलवल के बीच चौथी लाइन का निर्माण मार्च 2020 तक पूरा होने की उम्मीद जताई। इसके अलावा झांसी-बीना के बीच तीसरी लाइन दिसंबर 2020, झांसी-मानिकपुर के बीच दूसरी लाइन , मथुरा-आगरा-ग्वालियर-झांसी के बीच तीसरी लाइन मार्च 2020 तक पूरा हो जाने की बात कही। इलाहाबाद-मुगसरालय के बीच तीसरी लाइन को लेकर कहा कि यहां डीएफसी का काम चल रहा है। जो इस वर्ष तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद रेलवे को इस मार्ग पर दो अतिरिक्त रेल लाइन मिल जाएगी। मुगलसराय (अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय) तक तीसरी लाइन बिछाने का भी काम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें