फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम के सामने रखा जाएगा मनौरी-इलाहाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएम के सामने रखा जाएगा मनौरी-इलाहाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

0 मुख्यालय के अफसरों के साथ जीएम राजीव अग्रवाल आज करेंगे बैठक
0 जिला प्रशासन ने की है मनौरी से इलाहाबाद के बीच ट्रेन चलाने की मांग
इलाहाबाद। कानपुर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से शहर पश्चिम में लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रेलवे को लिखे गए पत्र पर मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में मंथन होगा। यहां जीएम एनसीआर राजीव अग्रवाल इस संबंध में मुख्यालय अफसरों के साथ बैठक कर सकते हैं। बैठक में यह भी देखा जाएगा कि जिला प्रशासन द्वारा स्पेशल ट्रेन संचालन के लिए जो समय मांगा गया है उस समय ट्रेन चलाई जा सकती है या नहीं।
विज्ञापन

दरअसल पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल के पास ही एनसीआर का भी अतिरिक्त प्रभार है। वे प्रत्येक मंगलवार को इलाहाबाद आते हैं। इस बीच पिछले सप्ताह ही जिला प्रशासन की ओर से जीएम एनसीआर और डीआरएम को लिखे गए पत्र में स्कूल-कालेजों एवं कार्यालयों के खुलने एवं बंद होने के समय मनौरी से इलाहाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई है। डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ ने संबंधित पत्र एनसीआर मुख्यालय को भेज दिया। उनका तर्क है कि स्पेशल ट्रेन संचालन संबंधी निर्णय मुख्यालय में ही होते हैं। अब मंगलवार को जीएम इलाहाबाद आ रहे हैं तो ऐसे में मुख्यालय अफसर उन्हें जिला प्रशासन का पत्र सौंपेंगे। इस दौरान मुख्यालय में अफसरों की एक बैठक भी आयोजित की गई है। बैठक में एनसीआर से जुड़े तमाम प्रोजेक्ट के अलावा मनौरी से इलाहाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन संचालन पर भी चर्चा हो सकती है। सीपीआरओ एनसीआर गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि अभी तय नहीं हुआ है कि स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है या नहीं। मंगलवार को इस संबंध में जीएम एनसीआर के साथ चर्चा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें