फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष मामले में न्या यिक जांच का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष के मामले में न्यायिक समिति करेगी जांच
विज्ञापन

0 इविवि की परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
0 न्यायिक समिति के समक्ष दो अन्य मामले भी रखे जाएंगे
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव पर दूसरे से कॉपियां लिखवाए जाने के लगे आरोप की जांच न्यायिक समिति करेगी। इसके साथ ही दो अन्य मामले भी न्यायिक समिति के समक्ष रखे जाएंगे। यह निर्णय इविवि की परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। न्यायिक समिति अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति अरुण टंडन की अध्यक्षता में गठित की गई है।
छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव के खिलाफ किसी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कॉपियां दूसरे ने लिखीं। इस शिकायत के आधार पर कुलपति ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच कराई। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच कमेटी की संस्तुति के आधार परीक्षा समिति ने इस मामले की जांच न्यायमूर्ति अरुण टंडन की अध्यक्षता वाली न्यायिक समिति से कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा एक अन्य छात्र के खिलाफ भी शिकायत मिली है कि उसकी कॉपियां किसी दूसरे ने लिखीं। वहीं, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि परीक्षा में उसकी कॉपियां बदल दी गईं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कवर पेज पर रोल नंबर छात्रा ने स्वयं लिखा है। छात्रा का आरोप है कि कवर पेज बदला गया है और इसी से वह फेल हो गई। मामले में कॉलेज के प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही परीक्षा समिति ने इन दोनों मामलों की जांच भी न्यायिक समिति से कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रवेश में धांधली, दो अफसरों को जारी होगा नोटिस
- वर्ष 2017-18 में एमबीए में कर्मचारी पाल्य कोटा के तहत हुए एक प्रवेश को लेकर इविवि प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि एक अफसर ने इविवि में ज्वाइनिंग से पहले ही अपने पुत्र कर्मचारी पाल्य कोटा के तहत प्रवेश परीक्षा में शामिल कराया और फिर उसका एडमिशन भी हो गया। परीक्षा समिति ने संबंधित अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। अफसर से पूछा जाएगा कि ज्वाइनिंग से पूर्व उन्होंने किस आधार पर खुद को इविवि का कर्मचारी माना और पुत्र को कर्मचारी पाल्य कोटा के तहत प्रवेश दिलाया। इसके अलावा उस अफसर को भी नोटिस जारी किया जाएगा, जिन्होंने कर्मचारी पाल्य कोटा का प्रमाणपत्र जारी किया।
विज्ञापन


परीक्षाओं के कैलेंडर को मंजूरी
परीक्षा समिति ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक कॉलेजों की स्नातक एवं परास्नातक की वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं के कैलेंडर को अंतिम मंजूरी दे दी है। एक-दो दिन में परीक्षा कैलेंडर इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें