फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का एडीशनल कमिश्नर पर मनमानी का आरोप
विज्ञापन

इलाहाबाद सेेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
इलाहाबाद। इलाहाबाद सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य वस्तु एवं सेवा कर (वाणिज्य कर) विभाग के एडीशनल कमिश्नर पर मनमानी का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ अधिवक्ताओं ने बुधवार को सुभाष चौराहा पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एडीशनल कमिश्नर को अपने रवैये में सुधार की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने 22 फरवरी को दिन में दो बजे बैठक कर आगे की रणनीति बनाने का निर्णय लिया।
इस दौरान कहा गया कि बुधवार को अधिवक्ता व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर इंदिरा भवन स्थित कार्यालय में एडीशनल कमिश्नर आरके कुरील से मिले। आरोप है कि एडीशनल कमिश्नर ने समस्याओं को अधिवक्ताओं का बता कर किनारे करने का प्रयास किया और कहा कि मुख्यालय से टैक्स वसूली के संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं। जो व्यापारी बकाया नहीं जमा करते उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीशनल कमिश्नर के इस बर्ताव के बाद अधिवक्ताओं ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया और सुभाष चौराहा पर प्रदर्शन कर 72 घंटे में एडीशनल कमिश्नर के रवैये में सुधार न होने पर कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। उधर, एडीशनल कमिश्नर का कहना है कि अधिवक्ताओं के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने इस संबंध में वाणिज्य कर कमिश्नर को भी अवगत करा दिया है। प्रदर्शन में रमाशंकर केसरी, विपिन सिंह, सतीश चंद्र जायसवाल, जय प्रकाश वर्मा, राम नारायण द्विवेदी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, मुन्ना लाल यादव, मनीष श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें