फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद छह नामांकन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्चे में मिलीं खामियां, छह नामांकन निरस्त
विज्ञापन

- फूलपुर लोकसभा चुनाव: किसी का शपथ पत्र मिला अधूरा तो किसी के प्रस्तावक पूरे नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए दाखिल गिए पर्चों में की जांच बुधवार को हुई। खामियों के कारण छह नामांकन निरस्त कर दए गए। अब मैदान में 24 प्रत्याशी रह गए हैं। जिन प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हुआ उनमें समदर्शी समाज पार्टी के धीरेंद्र कुमार, निर्दल रीता विश्वकर्मा, यादव राष्ट्रीय अपना दल के जय सिंह, जनता राज पार्टी के मिश्री लाल स्वतंत्र, निर्दलीय आशीष कुमार शुक्ल और राम कुमार प्रजापति शामिल हैं। प्रत्याशियों का नामांकन प्रस्तावक नहीं होने और शपथ पत्र अधूरा होने के कारण रद किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी नगर अतुल सिंह ने बताया कि अधिकांश नामांकन पत्र प्रत्याशियों की ओर से दाखिल शपथ पत्र अधूरा होने के कारण निरस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धीरेंद्र कुमार,आशीष कुमार शुक्ल, राम कुमार प्रजापति, जय सिंह यादव का नामांकन शपथ पत्र अधूरा होने के कारण निरस्त किया गया है। रीता विश्वकर्मा और मिश्री लाल का पर्चा प्रस्तावक पूरे नहीं होने के कारण निरस्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें