सेंट्रल जेल के तेईस बंदियों को नई रोशनी
लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा की पहल पर हुआ मोतियाबिंद का ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा की पहल पर नैनी स्थित केंद्रीय कारागार के तेईस बंदियों को नई रोशनी मिली। मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में डॉ.एसपी सिंह की टीम ने उनका मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन करने के बाद उन्हें अन्य जरूरी जानकारियां भी दीं। इस अवसर पर निदेशक डॉ.एसपी सिंह ने क्लब की सेवाओं को सराहा। कहा, ऑपरेशन करना मानव सेवा है।
वहीं शनिवार को केंद्रीय कारागार नैनी में दोबारा कैंप लगाया गया जिसमें मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ.एसपी सिंह के नेतृत्व में 115 बंदियों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद सोलह बंदी मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। जल्द ही इनका भी ऑपरेशन कराया जाएगा।
केंद्रीय कारागार नैनी के परामर्शदाता एवं हेल्थ चेयरपर्सन डॉ.अर्पणधर दुबे ने बताया कि वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ष क्लब की ओर से बंदियों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाता है। यह संख्या अब तक 375 तक जा पहुंची है। कार्यक्रम में नैनी के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ.वेदप्रकाश चंद्र के अतिरिक्त डॉ.एके चड्ढा, डॉ.आनंद शुक्ला, डॉ.विनय सोनी, डॉ.राहुल सिंह, पुष्पा त्रिपाठी आदि मौजूद थीं।