फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर मिश्रा, कुलाधिपति, इविवि अध्यापक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र (वाराणसी के लिए खास)
विज्ञापन

000000

ब्रिगेडियर मिश्रा को राज्यपाल बनना इलाहाबाद के लिए उपलब्धि
0 मार्निंग वाकर एसोसिएशन की बैठक में पीएम को दिया गया धन्यवाद
0 बैठक में ब्रिगेडियर की कार्यशैली, जांबाजी पर वक्ताओं ने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इलाहाबाद के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा को अरुणांचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विवि के पुरा छात्र एवं भारतीय सेना में वर्ष 1961 में कमीशन प्राप्त ब्रिगेडियर मिश्रा को राज्यपाल बनाए जाने पर शहरियों ने खुशी जताई है। रविवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क मार्निंग वाकर एसोसिएशन की बैठक में भदोही के ग्राम कठौता निवासी ब्रिगेडियर मिश्रा को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने ब्रिगेडियर मिश्रा की कार्यशैली, जांबाजी की चर्चा की। कहा कि 1962 के चीन युद्ध तथा 1965 के पाक युद्ध के दौरान उन्होंने दुश्मनों के दांत खट्टे किए। 1971 के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाक सैनिकों के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 1978-81 तक जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में बटालियन कमांडर के रूप में भारतीय सेना में सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने वर्ष 1987 में श्रीलंका भेजी गई शांति सेना में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। बताया गया कि वे 1990-95 तक एनएसजी कमांडर रहे तथा एयर क्राफ्ट काउंटर हाईजैक टास्क फोर्स का नेतृत्व सौंपा गया। 24 अप्रैल 1993 को अमृतसर में अपह्त यात्री विमान को बिना किसी हानि के मुक्त कराया। बैठक में अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्राणेश त्रिपाठी एवं विजय शंकर मिश्र, सुरेश चंद्र पांडेय हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सचिव अनिल मिश्रा, अभिषेक वर्मा, कंचन लाल गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें