फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8387 किसानों के ऋण माफी की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
8387 किसानों के ऋण माफी की सूची जारी
विज्ञापन

11 बैंकों को 53 करोड़ माफ करने का जारी हुआ निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के 11 बैंकों से कृषि ऋण लेने वाले किसानों के ऋण माफी की सूची जारी कर दी है। ऋण माफी के पहले चक्र में 8367 कृषकों का 53 करोड़ रुपया माफ किया जाएगा। इस आशय का निर्देश नोडल अधिकारी ने संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों को दिया है।
विज्ञापन

ऋण माफी योजना का लाभ जिले के किसानों को दिए जाने का काम शुरू हो गया है। पहली किस्त में नोडल अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिेनेश कुमार सिंह ने 11 बैंकों के 8387 किसानों की सूची जारी किया। इन किसानों पर 11 बैंकों का 53 करोड़ 5 लाख 83 हजार 440 रुपया बकाया था। सोमवार को नोडल अधिकारी ने किसानों की सूची के साथ बैंकों को ऋण माफी का आदेश जारी कर दिया है। इसमें इलाहाबाद बैंक के 188, बैंक ऑफ बड़ौदा के 3156, बैंक ऑफ इंडिया के 35, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के 2944, केनरा बैंक के 40, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 390, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के 7, पंजाब नेशनल बैंक के 19, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 1489, सिंडीकेट बैंक के 11, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 78, युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के 17, विजया बैंक के 13 किसान शामिल हैं। सूची मिलने के बाद बैंकों द्वारा ऋण माफी की कोरम पूरा करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसकी खबर संबंधित किसानों को मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें