फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 80 हजार चोरी कर दुकान में लगाई आग, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बुदौना गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने चाचा की किराने और भतीजे की पान की दुकान को निशाना बनाया। बदमाशों ने 80 हजार की नकदी चोरी कर किराने की दुकान में आग लगा दी। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक मिथिलेश चौरसिया ने तहरीर देकर बताया कि चोरों ने सेंध लगाकर दुकान में प्रवेश किया। इस दौरान दुकान से करीब 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद दुकान में आग लगा दी। पीड़ित ने आग से भतीजे की पान की दुकान भी जल गई।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि आस-पड़ोस के लोगों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को नशे की हालत में दुकान के बाहर देखा था। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें