फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार जवान करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान

Fri, 29 Mar 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
loksabha election 2019
विज्ञापन
 पुलिस व होमगार्ड के जिले में तैनात लगभ आठ हजार जवान पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। बृहस्पतिवार को इसके लिए पुलिस लाइन सभागार में लोकसभा निर्वाचन से जुड़े अफसरों ने मातहतों को जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में जिले के प्रत्यके थाने से एक दरोगा व एक कंप्यूटर ऑपरेटर को बुलाया गया था।

इसमें बताया कि गया जिले में कुल 8116 जवान हैं जो इस बार पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करेंगे। इनमें 5500 पुलिस जबकि करीब 2600 जवान होमगार्ड के हैं। इन जवानों को फार्म 12 भरकर देना होगा जो डाक के माध्यम से उनके संबंधित जिलों के रिटर्निंग ऑफिसर के पास भेजे जाएंगे। जांच के बाद वहां से पोस्टल बैलेट जारी होंगे जो मतदान के बाद डाक के ही माध्यम से संबंधित जिलों में भेज दिए जाएंगे। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि करीब 2000 जवानों ने फॉर्म 12 भरकर भेज भी दिए हैं।

बैठक में शामिल पुलिसकर्मियों को बताया गया कि किस तरह फार्म 12 को भरा जाए। साथ ही उसमें मांगी गई सूचनाओं की भी बिंदुवार जानकारी दी गई। बैठक में नोडल अफसर गुडाकेश शर्मा व सहायक नोडल अफसर शिवानी सिंह भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें