नगर पंचायतों की सदन में इस बार नए चेहरों का दबदबा होगा। निकायों की 70 सदस्यीय सदन में 58 नए चेहरे हैं। इन्हें सियासत की एबीसीडी सीखनी होगी। दो ऐसे भी चेहरें हैं जिनके पास तीन-तीन बार सदन चलवाने का तजुर्बा है। पांच चेहरे दोबारा रिपीट हुए हैं। कुल मिलाकर नए चेहरों से भरी सदन में अनुभवों की जरूरत होगी।
जिले की छह नगर पंचायतों में 22 नवंबर को मतदान हुआ था। पहली दिसंबर को आए नतीजों में कई बदलावों का संकेत दिखा। बड़ी बात यह रही कि नगर की जनता ने पुराने दिग्गजों को दरकिनार कर दिया। सालों से नगर की सियासत कर रहे पुरनियों के झूठे वादों से आजिज जनता ने इस दफा नए-नवेले चेहरों को तरजीह दी। तभी तो 70 सदस्यीय सदन में 58 नए चेहरे चुनाव जीत गए। 12 सभासद ऐसे हैं जिन्हें दूसरी, तीसरी अथवा चौथी बार सदन में बैठने का मौका मिलेगा।
कहां कितने नए चेहरे
नगर पंचायत
सदस्य सं.
मंझनपुर
09
अजुहा
08
सिराथू
10
करारी
09
सरायअकिल
13
चायल
09
कुल
56