फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माफिया अतीक से खाली कराई गई जमीन पर बन रहे हर एक फ्लैट के 80 दावेदार

Mon, 01 Aug 2022 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लूकरगंज फ्लैट का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। यहीं कारण है कि मुख्यमंत्री ने इन फ्लैट के निर्माण की नींव स्वयं ही पिछले साल दिसंबर में रखी थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद से लूकरगंज में खाली कराई गई जमीन पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के 76 फ्लैट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई को समाप्त हो गई। आवेदन के बाद एक फ्लैट पर 80 दावेदारी सामने आए हैं। ऐसे में अपने घर का सपना किसका साकार होगा, यह पीडीए की लॉटरी निकालने के बाद ही साफ हो सकेगा।

विज्ञापन



लूकरगंज फ्लैट का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। यहीं कारण है कि मुख्यमंत्री ने इन फ्लैट के निर्माण की नींव स्वयं ही पिछले साल दिसंबर में रखी थी। समय-समय पर निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाती है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से इन फ्लैट के लिए आवेदन प्रक्रिया इस वर्ष 30 जून से शुरू हुई थी।


आवेदन कर्ताओं के पास 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका था। हालांकि शुरू में लग रहा था माफिया अतीक के डर के कारण हो सकता है कि आवेदन करने वालों की संख्या कम रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 76 फ्लैट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या 6071 पर पहुंच गई। यानी एक फ्लैट के लिए करीब 80 लोगों ने दावेदारी दी है। ऐसे में खुद के आशियाना हासिल करने का सपना किसका साकार होगा, यह तो लॉटरी के बाद साफ हो सकेगा।
विज्ञापन



लूकरगंज में एक बिल्डिंग तीन मंजिला होगी। इसमें प्रत्येक फ्लैट का कवर एरिया 22.77 वर्गमीटर रहेगा। योजना के अंतर्गत फ्लैट के लिए आवंटी को कुल साढ़े तीन लाख रुपये पीडीए को भुगतान करने होंगे। इसमें 45 हजार रुपये आवंटन के समय और शेष बचे तीन लाख रुपये छह माह की किस्त में देनी होगी।

18 महीने में पूरा किया जाना है कार्य
लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत बने रहे 76 फ्लैट का काम 12 महीने में पूरा किया जाना है। यानी पिछले साल दिसंबर 2021 में भूमि पूजन के बाद से जोड़ा जाए तो इस वर्ष दिसंबर तक आवंटियों को कब्जा मिलना है। निर्माण कार्य में तेजी लाने और मानक के अनुरूप बनाए जाने के लिए पीडीए के अधिकारियों की तरफ से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। 


सूडा को 15 से 20 दिनों में जांचनी है पात्रता
प्रयागराज। 76 फ्लैट के लिए आवेदन करने वालों की सूची पीडीए की तरफ से सूडा को दी जाएगी। इसके बाद सूडा को 15 से 20 कार्य दिवसों के अंदर पात्र आवेदनकर्ताओं की सूची तैयार करके पीडीए को दे दी जाएगी। फिर पीडीए अन्य जरूरी प्रपत्रों की जांच आदि का कार्य पूरा करने के बाद आवंटन के लिए लॉटरी निकालेगा। इसके बाद चयनित आवंटियों को कब्जा देने का कार्य पूरा किया जाएगा। अनुमान है कि सितंबर तक फ्लैट का आवंटन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

आठ वर्ष बाद पीडीए ने शुरू की थी आवासीय योजना
लूकरगंज में बन रहे आवासों के लिए दावेदारों की संख्या ज्यादा होने के पीछे एक बड़ा कारण लंबे अरसे के बाद पीडीए की ओर से किसी आवासीय योजना को शुरू करना भी है। पीडीए ने 2014 के बाद कोई नई आवासीय योजना शुरू नहीं की। अल्प आय वर्ग के लोगों को इसका इंतजार था। पीडीए के पास भूमि की भी भारी कमी है। ऐसे में जल्द ही किसी नई परियोजना के शुरू होने की भी उम्मीद फिलहाल कम है। यही कारण है कि लूकरगंज स्थित योजना में आवास के लिए मारामारी मची है। 


लूकरगंज में पीएम आवास योजना शहरी के तहत बन आवासों के लिए एक माह में कुल 6071  लोगों ने आवेदन किए हैं। दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आवेदन कर्ताओं की सूची जल्द ही सूडा को दे दी जाएगी। - अरविंद कुमार चौहान, उपाध्यक्ष पीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें